जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम गंगापुर वीरपुर में श्रम विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से संचालित संस्कार संस्था द्वारा नया सवेरा योजना के अंतर्गत सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बाल श्रम,बाल विवाह,व बालहिंसा के उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया। जिसमें ए०एच०टी०यू० टीम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान सभी महिलायों/बलिकाओं से उनकी समस्याएं सुनी गई और उपस्थित सभी लोगों को वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया।

