- समझौता होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: पानीपत-खटीमा हाइवे 709 एडी निर्माण पर मिट्टी का भराव कर रहे मजदूर की निर्माण स्थल पर बनी गहरी खाई में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा रकर परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र के गांव के गंदराऊ निवासी 38 वर्षीय तसव्वर पानपीत-खटीमा हाइवे 709 एडी पर बाईपास झंडा पीर के निकट मिट्टी का भराव का कार्य कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे मिट्टी की ट्रैक्टर ट्राली भराव स्थल पर बने गहरी खाई में पलट गई। जिसके बाद ट्रैक्टर के नीचे दबने से मजदूर तसव्वर की दर्दनाक मौत हो गई।
फोरलेन पर मौजूद एनएचएआई के ठेकेदार मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन के परिजन व अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई मुनफेद अली ने बताया कि मृतक करीब पिछले 15 दिन फोरलेन के ठेकेदार के पास मजदूरी पर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी भराव का कार्य कर रहा था।
बताया गया हैं कि फोरलेन पर जिस जगह मिट्टी भराव का कार्य कराया जा रहा हैं, उसकी एक साइड में गहरी खाई बनी हुई हैं। जिसकी फोरलेन के ठेकेदार द्वारा बैरिकेडिंग नहीं कराई गई। जैसे ही मृतक मिट्टी के ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचा।
तभी अनियंत्रित होकर भराव स्थल पर बनी गहरी खाई में उसका ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता होने पर शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ठेली लगाने पर बांट से किया हमला
सोमवार को भूरा चुंगी निवासी जावेद कोतवाली के पीछे मोहल्ला आलकला में ठेली लगाकर प्याज बेच रहा था। इसी दौरान दूसरे ठेले चालक ने यह कहते हुए जावेद के साथ मारपीट कर दी कि वह उसके एरिये में आकर प्याज बेच रहा हैं।
जावेद ने बताया कि आरोपी ने उसके ऊपर बांट से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घायल ठेली चालक ने कोतवाली में आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने घायल ठेली चालक को सीएचसी में भर्ती कराया तथा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।

