Friday, July 24, 2026
- Advertisement -

नवरात्र के लिए पूजा सामग्री की बढ़ी मांग

  • 13 अप्रैल से शुरू हो रहा नवरात्र पर्व, बाजार सजकर तैयार, कोरोना के चलते बाजारों में भीड़ कम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 13 अप्रैल से नवरात्र का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। मां दुर्गा के शृंगार के लिए बाजार भी सजकर तैयार हो गया है। इस वर्ष नौ दिन के इस पावन पर्व को बेहद शुभ माना जा रहा है। ऐसे में बाजार में मां के पूजन, कन्याओं को उपहार देने के लिए और व्रत की सामग्री को उतारा गया है।

वहीं व्रत के लिए बाजार में कुट्टू का आटा, चौलाई, सिंघाडे का आटा, व्रत के चावल आदि भी आए हुए है। वहीं बाजार पर कोरोना का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। क्योंकि हर बार की भांति इस वर्ष बाजार में लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिल रही है और बाजार में भी रौनक नहीं नजर आ रही है। सदर भाना किराना स्टोर के संचालक अंशुल ने बताया कि व्रत के समान के दामों में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। कुछ समान के दामों में 10 से 15 रुपये का इजाफा हुआ है।

राजस्थानी चुनरी है खास

बाजार में पूजा की सामग्री से अलग अन्य सामान भी आ चुके हैं। इस बार मां को चढ़ाने के लिए राजस्थानी चुनरी को लाया गया हैं, जिसे गोटे से आकर्षक अंदाज में सजाया गया है। वहीं घरों में मां की स्थापना चौकी पर की जाती है। इसलिए गोटे आदि से सजी हुई चोकियां भी बाजार में आ चुकी है।

माता की रंग-बिरंगी पोषाक भी कुछ कम नहीं है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बुढ़ाना गेट पूजा सामग्री विक्रेता नवीन बताते है कि मां की पोशाक कई रंगों में मौजूद है। जिसकी कीमत 100 रुपये से शुरु है।

इस प्रकार है पूजा सामग्री के दाम

  • नारियल 40
  • फूलमाला 10
  • चुनरी 20 रुपये से शुरू
  • माला 20 रुपये
  • माता की चौकी 100 रुपये से शुरू
  • पोशाक 40 रुपये से शुरू
  • कुट्टू आटा 120 रुपये किलो
  • समा के चावल 140 रुपये किलो
  • चौलाई 120 रुपये किलो
  • मखाने 11 सौ रुपये किलो
  • मूंगफली 160 रुपये किलो
  • साबुदाना 120 रुपये किलो
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा, पुलिसकर्मियों पर पथराव, दो ACP समेत कई घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

Weather Update: NCR के मौसम का बदलेगा मिजाज, पूरे हफ्ते बादलों का डेरा और बारिश के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: मध्य पूर्व संकट से शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत...

Gold- Silver Price: कीमती धातुओं में नरमी, सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की शुरुआत...
spot_imgspot_img