Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

पहलवानों का ‘मिडनाइट दंगल’, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कथित यौन उत्पीड़न के आरोप केस में बृजभूषण शरण सिंह की अरेस्टिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहवानों और कथित रूप से कुछ पुलिस वालों के साथ बुधवार देर रात हाथापाई हुई बताई जा रही है। बता दें कि पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डीसीपी प्रणव तायल ने कहा कि इस बारे में सवाल किए जाने पर भारती के समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से चारपाइयां उतारने की कोशिश करने लगे। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मामूली कहासुनी हुई तथा भारती और 2 अन्य को हिरासत में ले लिया गया।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों से इस बारे में सवाल किया, तो वे आक्रामक हो गए और प्रदर्शनकारियों ने भी उनका साथ दिया। उन्होंने एक पुलिसकर्मी को गलत तरीके से रोका और उस पर नशे में होने का आरोप लगाया, जबकि ऐसा नहीं था। पुलिस कर्मी घटनास्थल पर हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है। किसी भी प्रदर्शनकारी को पीटा नहीं गया।

पहलवानों का दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप

इस बीच, पूर्व पहलवान राजवीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘बारिश के कारण गद्दे भीग गए थे, इसलिए हम सोने के लिए फोल्डिंग चारपाइयां ला रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट से अपशब्द कहे और हमारे साथ हाथापाई की।

उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया। बजरंग पूनिया के रिश्तेदार दुष्यंत और राहुल के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने चिकित्सकों को भी घटना स्थल पर नहीं आने दिया। यहां तक कि महिला कांस्टेबल ने भी हमारे साथ दुर्व्यवहार किया।’ विनेश फोगाट ने कहा, ‘मुझे अपशब्द कहे गए और पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की की।’

बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता ने भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया। बजरंग पूनिया ने गुरुवार सुबह किसानों और उनके नेताओं से धरना स्थल पर एकत्र होने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी। हम किसानों को यहां बड़ी संख्या में इकट्ठा होने के लिए बुलाएंगे।

हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे। ट्रैक्टर या ट्रॉली आपको जो भी मिले, यहां आ जाइए।’ इससे पहले सोमनाथ भारती ने कहा था, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हमने प्रदर्शन स्थल पर फोल्डिंग चारपाई भेजने का फैसला किया है। हमें उम्मीद है कि यह छोटी सी मदद पहलवानों के लिए इस कठिन समय को थोड़ा आसान बना देगी।’

इस बीच देर रात धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल, आम आदमी पार्टी के विधायकों सौरभ भारद्वाज और कुलदीप को हिरासत में ले लिया। पत्रकारों को भी धरना स्थल पर जाने की अनुमति दिल्ली पुलिस नहीं दे रही है।

पहलवान बजरंग पूनिया ने इस प्रकरण को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इस मामले में शिकायत की है। इस बीच बजरंग की पत्नी संगीता ने किसानों और अन्य लोगों से पहलवानों के समर्थन में गुरुवार सुबह दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img