Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

योग गुरु भारत भूषण, साइक्लिस्ट बाबूराम व जूडो रेफरी दीपक स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक और प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने महानगर के अंतर्राष्ट्रीय महत्व वाले तीन लोगों को सहारनपुर नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

5 3

नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरु किया गया अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अपने आस पास के परिवेश को साफ-सुथरा रखना है। उन्होंने बताया कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता तथा अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी को नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

6 3

योग गुरु भारत भूषण विश्व स्तर पर योग ध्वज फहरा रहे है, भारत सरकार द्वारा योग के क्षेत्र में उन्हें पद्मश्री से विभूषित किया जा चुका है। दीपक गुप्ता को हाल ही में गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दीपक गुप्ता पिछले एक दशक से अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी है। बाबूराम सैनी एक दशक से अधिक तक राष्ट्रीय साईकिल चैम्पियन रहे है तथा एशियाड में भारत का नेतृत्व कर चुके है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img