Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

एलोपैथिक चिकित्सा पर विवादित बयान देकर घिरे योगगुरु रामदेव 

  • हरिद्वार में अब बड़े उद्योगपतियों से लेकर व्यापारियों और संतों में चर्चा का विषय

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव एलोपैथिक चिकित्सा पर विवादित बयान देकर चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें रामदेव अपने साधकों के सामने एलोपैथिक चिकित्सा पर सवाल खड़े कर रहे थे, उसके बाद देशभर में बाबा का विरोध डॉक्टरों ने करना शुरू कर दिया था आई एम ए के डॉक्टरों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मिलकर बाबा रामदेव पर कार्रवाई करने की मांग की थी, जिसके बाद बाबा ने बैकफुट पर आकर अपना स्पष्टीकरण भी दिया था, लेकिन उसके बाद भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बाबा के बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बाबा को एक नसीहत भरा पत्र भेजा है, जिसमें एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का योगदान और कोरोनावायरस के समय डॉक्टरों द्वारा की जा रही सेवा का भी जिक्र करते हुए बाबा के स्पष्टीकरण को नाकाफी बताया है। जो हरिद्वार में अब बड़े उद्योगपतियों से लेकर व्यापारियों और संतों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को कहना है कि सरकार के इतने करीब होने के बाद भी योगगुरु बाबा रामदेव पर डॉक्टर हर्षवर्धन मैं नाराजगी क्यों व्यक्त की है। क्या बाबा रामदेव और सरकार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है इस तरह की भी चर्चा बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img