Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

दे गई दगा धड़कनें, क्रिकेट खेलते वक्त युवक की मौत

  • युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांधी बाग में रविवार को क्रिकेट मैच खेल रहे ब्रहमपुरी निवासी युवक की अचानक मौत हो गयी। उसकी मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर दोनों टीमों के उनके साथी खिलाड़ी गमजदां हैं। ब्रहमपुरी के इंदिरा नगर निवासी बिजेन्द्र वर्मा के बेटे दुष्यंत वर्मा रविवार को सुबह घर से क्रिकेट खेलने जाने की बात कह कर निकले थे,

16 26

लेकिन कुछ घंटों बाद उनका शव जब घर पहुंचा तो मानों परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया हो। उनके साथी खिलाड़ियों ने बताया कि 36 साल के दुष्यंत अपनी टीम के लिए बेटिंग कर रहे थे। अचानक उनके सिरे में तेज दर्द उठना शुरू हुआ। दर्द इतना तेज था कि वह सहन नहीं कर पाए और अचानक पिच पर ही गिर पडेÞ।

15 25

साथी खिलाड़ी उन्हें तुरंत उठाकर लालकुर्ती स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित दिया गया। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था कि सब कैसे हो गया। इस बीच साथियों के फोन काल्स पर परिजन भी मेट्रो पहुंच गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

टीपीनगर क्षेत्र नाले में मिली लाश की नहीं हुई शिनाख्त

टीपी नगर थाना क्षेत्र नवीन मंडी नाले में मिली लाश की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था, लेकिन पुलिस अभी तक शव की पहचान नहीं कर पाई है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने नवीन मंडी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर उसे मेडिकल मोर्चरी भिजवाया था।

पुलिस ने जांचपड़ताल कर शव की शिनाख्त का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस को इसमें कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। उधर पुलिस का कहना है कि मृतक की 35 वर्ष के आसपास थी। पुलिस को लाश मिले 24 घंटे से ज्यादा बीत गये, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। लोगों का मानना है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। दूसरी तरफ हत्या से इनकार कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की...

Saharanpur News: भाजपा को हराने के लिए गठबंधन ही सबसे बड़ा विकल्प : मुज्तबा एडवोकेट

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग...

Petrol Diesel Rate: महंगाई की मार, दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम, आम जनता परेशान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संकट के...

Share Market: वैश्विक कमजोरी के बीच शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, ऑयल-गैस शेयर टूटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते...
spot_imgspot_img