जनवाणी संवाददाता |
कैराना: रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर 20 वर्षीय युवक सौरभ निवासी फर्रुखाबाद यूपी व हाल निवासी पानीपत अपनी मां, बहन व दो मामा तथा मामी व उनके बच्चों के साथ कैराना स्थित यमुना पर स्नान करने आया था। यमुना में स्नान करने के दौरान सौरभ के मामा का लड़का सन्नी गहरे पानी में डूबने लगा।
तभी सौरभ ने उसे बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी तथा सन्नी को बचा लिया, लेकिन सौरभ गहरे पानी में डूब गया। 8 गोताखोरो की टीम ने 26 घंटे बाद यमुना में डूबे युवक सौरभ का शव सोमवार की सुबह नौ बजे बरामद किया।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया तथा परिजन अपनी सुपुर्दगी में शव को अपने साथ ले गए। उधर, झिंझाना में यमुना में डूबे युवक का युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा सका। पीएसी के जवान मोटर बोट से युवक की तलाश कर रहे।

