Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

पांचों विधानसभाओं में लगेंगे 1024 वेब कैमरे

  • निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में कम से कम 50 प्रतिशत बूथों को वेब कास्टिंग में शामिल किया जाना है

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने और निगरानी रखने के लिए 1024 बूथों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। जनपद की चार विधानसभा किठौर, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट के अलावा बागपत लोकसभा से जुड़ी सिवालखास सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए 2016 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में कम से कम 50 प्रतिशत बूथों को वेब कास्टिंग में शामिल किया जाना है।
गौरतलब है कि मेरठ-हापुड़ सीट पर जनपद के 16.2 लाख मतदाता हैं।

किठौर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 36 हजार 872 मतदाताओं में दो लाख 52 पुरुष और एक 68 हजार 798 महिलाएं, 22 थर्ड जेंडर हैं। मेरठ कैंट में दो लाख 34 हजार छह पुरुष दो लाख 5501 महिलाएं और 46 थर्ड जेंडर मिलाकर कुल चार लाख 39 हजार 553 मतदाता हैं। मेरठ शहर में एक लाख 69 हजार 754 पुरुष एक लाख 44 हजार 843 महिलाएं, 21 थर्ड जेंडर को मिलाकर तीन लाख 14 हजार 618 मतदाता हैं। मेरठ साउथ विधानसभा क्षेत्र में कुल चार लाख 97 हजार 301 मतदाता हैं। जिनमें दो लाख 67 हजार 771 पुरुष, दो 29 हजार 502 महिलाएं और 28 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

जनपद की चारों विधानसभाओं में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 615 मतदान केंद्र और 1645 बूथ बनाए जाएंगे। किठौर विस में 176 मतदान केंद्र, 395 बूथ, मेरठ कैंट में 144 मतदान केंद्र, 439 बूथ, मेरठ शहर में 129 मतदान केंद्र, 323 बूथ, मेरठ साउथ में 166 मतदान केंद्र, 488 बूथ बनाने की व्यवस्था की जाएगी। इनमें से मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ जनपद की चारों विधानसभाओं में 1645 बूथों में से 348 बूथों को क्रिटिकल सेमी क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इनमें किठौर के 117, मेरठ कैंट के 51, मेरठ शहर के 78 और मेरठ साउथ के 102 बूथ शामिल हैं। इसके अलावा बागपत लोकसभा से जुड़ी सिवाल खास विधानसभा में तीन लाख 42 हजार 410 वोटर हैं।

जिनमें 186967 पुरुष, 155423 महिला, 20 थर्ड जेंडर वोट हैं। जिनके लिए 182 मतदान केन्द्रों पर 371 बूथ बनाए जाएंगे। सिवालखास के 75 बूथों को क्रिटिकल सेमी क्रिटिकल श्रेणी में शामिल किया गया है। पांचों विधानसभा में 2016 बूथ बनाते हुए इनमें से 1024 को वेब कैमरे लगाने का काम किया गया है। प्रभारी अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि बुधवार तक वेब कैमरे लगाकर इनको टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रेक्षकों ने किया वेब कास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण

एनआईसी मेरठ में ईवीएम वीवी पैट मशीनों का आॅनलाइन रैंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सामान्य प्रेक्षक गुरिन्दर पाल सिंह सहुता तथा समस्त प्रत्याशी, प्रतिनिधि के समक्ष किया गया। सामान्य प्रेक्षक द्वारा कलक्ट्रेट सभागार स्थित वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मंगलवार को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा समस्त बीएलओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक आहुत की गई। उन्होंने समस्त बीएलओ को मतदान पर्ची वितरण के पश्चात एएसडी सूची बनाने तथा मतदान वाले दिन ससमय बूथ पर पहुंचने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उपजिला निर्वाचन अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि जनपद में एफएसटी (उड़न दस्ता), एसएसटी व पुलिस विभाग की गठित टीमों द्वारा 264 लीटर शराब अंकन 68,640 रुपये का जब्तीकरण किया गया। कलक्ट्रेट बचत भवन में बनाये गये कंट्रोल रूम में स्थापित लैंड लाइन नंबर 0121-2664134 एवं टोलफ्री नंबर-1950 पर कुल दो शिकायत प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण कर दिया गया। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए थर्ड जेंडर मतदाताओं द्वारा स्वीप योजनान्तर्गत शहर में रैली निकाली गयी। रैली में थर्ड जेंडर मतदाताओं द्वारा आने वाली 26 अप्रैल को वोट डालने की अपील की गयी।

जिला प्रशासन द्वारा थर्ड जेंडर ट्रांसजेंडर की सहभागिता के लिए मतदाता शिक्षा एवं मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, रैली में थर्ड जेंडर रेशमा, जोया, अवतिका सन्नो, मन्नू, नायरा आदि द्वारा रैली में भाग लिया गया तथा थर्ड जेंडर व्यक्तियों के लिए कार्य कर रही संस्था वाईआरजी केयर मेरठ के सदस्य अमन सिंह, इरफान अली व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा। लोक गायक शाहिद रजा श्रावस्ती द्वारा मतदान गीत गाकर लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों एवं स्वीप से कौसर जहां की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img