जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामली के संयुक्त तत्वधान में खंड विकास कार्यालय कांधला में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। गुरुवार को कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिला सेवा योजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्रा. लि., एसकेएस जॉब प्लेसमेंट प्रा.लि., एमएनसीएस एंड क्रेडिट सोलूशन प्रा.लि., अय्युर हर्बल मैनपावर सर्विस, महेंद्र आटो मैनपावर सप्लाई आदि छह कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डाटा एंट्री आपरेटर, टैक्निकल, सेल्स मैनेजर, स्टोर कीपर, डाटा एंट्री आॅपरेटर एंड नॉन टैक्निकल आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेलें में कुल 272 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें से 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। रोजगार मेले में मुकेश पाराशर अनुदेशक, अमरजीत द्वारा अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसिलिंग भी की गई। रोजगार मेलें में एडीओ संदीप कुमार, सतेंद्र आदि का सहयोग रहा।

