- जमीअत उलेमा ए हिंद ने डीएम को शॉल भेंट किया
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जमीअत उलेमा-ए-हिन्द ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए समाधान की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को शॉल भेट कर सम्मानित किया। गुरुवार को जमीअत उलेमा-ए-हिन्द जिला शामली सदर मौलाना साजिद कासमी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से मुलाकात की।
मौलाना साजिद कासमी ने डीएम को विभिन्न समस्याओं के संबंध में पत्र सौंपा और समाधान की मांग की। इसके अलावा जमीअत के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ऊन तहसील के गांव पिंडौरा में कुछ दबंगों के चलते एक परिवार गांव छोड़कर जाने को मजबूर था, लेकिन डीएम ने मामले में संज्ञान लेकर परिवार की मदद की थी दबंगों पर कार्रवाई भी कराई गई। जिसको लेकर डीएम को सम्मानित किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी को शॉल भेंट किया।
इस अवसर पर जनरल सैके्रट्री मौलाना अय्यूब मिफ्ताही, जामा मस्जिद शामली के इमाम मौलाना शौकीन कैरानवी, मौलाना वासिफ, मौलाना सुल्तान, मौलाना लुकमान, मुफ्ति आरिफ, मौलाना जावेद, कारी इसरार, मौलाना वसीम जलालाबाद आदि मौजूद रहे।

