Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: महान स्वतंत्रता सेनानी नेता सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री खाबरी ने कहा कि 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा राज्य के कटक में एक महान नायक का जन्म हुआ, जिसे पूरी दुनिया नेताजी के नाम से जानी। मेधावी प्रतिभा के धनी नेताजी को देशभक्ति अपने पिता से विरासत के रूप में मिली थी। उनके पिता सरकारी अधिकारी होते हुए भी कांग्रेस के अधिवेशनों में शामिल होते थे तथा जनहित के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे तथा खादी स्वादेशी और राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थाओं के पक्षधर थे। आजादी की लड़ाई में ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ बड़ा ही प्रसिद्ध नारा और प्रेरणादायक था।

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहने वाले प्रथम व्यक्ति नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ही थे। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया। देशवासियों को आजादी दिलाने के लिए स्वराज समाचार पत्र शुरू कर पहला और महत्वपूर्ण कदम उठाया। राष्ट्रवाद की भावना से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ओत प्रोत रहे। उन्होंने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के लिए राष्ट्रपति की अध्यक्षता हासिल की और वर्ष 1923 में बंगाल राज्य के कांग्रेस के सचिव के रूप में कार्य किया। वर्ष 1938 में भारतीय कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बने। 1927 में दो युवा नेता कांग्रेस के महासचिव चुने गये वह पंडित जवाहर लाल नेहरू और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस रहे। इस चुनाव की वजह से देश के युवाओं में बड़ी चेतना बढ़ी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक कुशल लेखक भी रहे उनकी लिखी किताबें – द इंण्डियन स्ट्रगल 1920-1942, एन इंडियन पिल्ग्रिम, कांग्रेस प्रेसिडेंट, सहित तमाम रही।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img