Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 17 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– आतंक के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन। यूएन में लश्कर आतंकी को ‘ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित करने पर लगाया अड़ंगा।

चीन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और भारत की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर रोक लगा दी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के साजिद मीर को ‘वैश्विक आंतकवादी’ घोषित किया जाना था। साजिद मीर भारत का मोस्टवांटेड आतंकवादी है और 2008 के मुंबई हमलों में शामिल था।

01 SAJID MIR


02– सोनाली फोगाट हत्या केस की जांच के लिए गोवा पहुंची सीबीआई। स्टाफ के बयान किए दर्ज, हुई वीडियोग्राफी।

सोनाली फोगाट मर्डर केस में जांच अब भी चल रही है। इस कड़ी में सीबीआई और फॉरेंसिक की टीम आज गोवा के उस रिसॉर्ट में पहुंची है जहां सोनाली फोगाट रुकी हुई थीं। बता दें, इन कमरों को गोवा पुलिस ने घटना के बाद से सील किया हुआ है।

02 SONALI FOGAT


03– पीएम मोदी को सीधी चुनौती देंगे नीतीश कुमार। यूपी में विपक्ष होगा गोलबंद।

लोकसभा चुनाव में प्रयागराज की फूलपुर सीट से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, फूलपुर सीट से चुनाव लड़कर नीतीश कुमार एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश करेंगे। जिसके जरिये वह विपक्ष को एकजुट करने के साथ ही भाजपा को घेरने का भी काम करेंगे।

03 BIHAR CM NITISH


04– अभिनेता रणवीर शौरी के पिता का निधन। एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी का निधन हो गया है। मालूम हो कि केडी शौरी बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक थे। इस बात की जानकारी खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

04 RANBIR SHAURI


05– भारत आए चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा। पीएम बोले, जैव विविधता की टूटी कड़ी आज जोड़ी गई।

नामीबिया से भारत आए चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पहले जैव विविधता की जो कड़ी टूट गई थी उसे आज जोड़ने का हमें मौका मिला है।

05 PM MODI


06– अमानतुल्ला खान का बिजनेस पार्टनर हामिद अली गिरफ्तार। बेरेटा पिस्टल और 12 लाख रूपए कैश बरामद।

दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस को हामिद अली के घर से एक बेरेटा पिस्तौल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

06 AMANATTULLAH


07– उत्तराखंड के केदारनाथ में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत। दो दिन बाद आठ हजार श्रद्धालु हुए रवाना।

उत्तराखंड में दो दिनों से केदारनाथ धाम की यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे आठ हजार भक्तों को आज सुबह केदारनाथ दर्शन के लिए भेजा गया। जबकि केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके पांच हजार से अधिक यात्रियों को वहां से वापस भी लाया गया। हालांकि आज भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।

07 KEDARNATH


08– यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा शुरू। रविवार को बुलाई गई है सर्वदलीय बैठक।

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होने वाला है। जिसको लेकर सर्वदलीय बैठक रविवार को बुलाई गई है। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल होंगे। बता दें कि इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट ला सकती है।

08 UP ASSEMBLY


09– अमित शाह के दौरे के बीच तेलंगाना के सीएम का बड़ा बयान। बोले, धार्मिक कट्टरता चरम पर, देश के लिए खतरनाक।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को कहा है कि सांप्रदायिक ताकतें समाज को बांटने की कोशिश कर रही हैं। तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए सीम ने कहा कि अगर धार्मिक कट्टरता बढ़ती है, तो यह राष्ट्र के जीवन को नष्ट कर देगी।

09 TELANGANA CM


10– मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मालिक का बड़ा दावा। छह एमएलए लेकर जम्मू कश्मीर का सीएम बनना चाहते थे सज्जाद लोन।

पीपुल्स कान्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन 2018 में विधानसभा भंग होने से ठीक पहले जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, हालांकि उनके पास केवल छह विधायक थे। ये खुलासा जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन और अब मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया।

10 SATYAPAL MALIK 1


11– मुश्किल में आये बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। सीबीआई ने की जमानत निरस्त करने की मांग।

बहुचर्चित आईआरसीटी घोटाले को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने तेजस्वी यादव की जमानत निरस्त करने की मांग करते हुए अदालत में अर्जी दायर की है। सीबीआई ने कहा है कि तेजस्वी ने सीबीआई अफसरों को धमकाया, इसलिए उनकी जमानत निरस्त की जाए।

11 TEJSVI YADAV


12– साउथ में नहीं चला रणबीर-आलिया का ब्रह्मास्त्र। 20 करोड़ तक नहीं पहुंची फिल्म की कमाई।

साउथ में ब्रह्मास्त्र के प्रदर्शन की बात करें तो रणबीर-आलिया की फिल्म दक्षिण भारत में 20 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार कर पाने में नाकामयाब रही। फिल्म ने एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर की वजह से सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू भाषा में की है। वहीं, कन्नड़, तमिल और मलयालम के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म तीनों भाषा में 4 करोड़ रुपये तक का कारोबार नहीं कर पाई है।

12 BRAHMAS


13– महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश का कहर। तीन की मौत, कई इलाकों में बाढ़ के हालात।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बारिश का कहर जारी है। शनिवार को इस सीजन की एक दिन में सबसे ज्यादा 122.14 मिमी बारिश होने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, ठाणे शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है।

13 MAHARSHTRA


14– आज दशवें दिन केरल पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा। राहुल गांधी ने फेसबुक पर साझा किए फोटो।

कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ आज केरल पहुंची है। यात्रा के दसवें दिन केरल के कोल्लम जिले के पुथियाकावु से आगे बढ़ी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। राहुल गांधी ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

14 RAHUL GANDHI


15– पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में स्कूल पर बम से हमला। धमाके में बिल्डिंग की छत उड़ी, मौके पर पहुंची पुलिस।

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां टीटागढ़ फ्री हाई स्कूल की छत पर बम फटने की खबर है। धमाके में बिल्डिंग की छत गिर गई है। बताया जा रहा है कि उस समय बगल वाली बिल्डिंग में कक्षाएं चल रही थीं। पुलिस जांच कर रही है।

15 WEST BENGAL


16– यूपी में परिषदीय स्कूलों के गैरहाजिर 98 शिक्षक किये निलंबित। 2323 का रोका वेतन, 547 से मांगा स्पष्टीकरण।

परिषदीय विद्यालयों के विशेष निरीक्षण अभियान में गैरहाजिर मिले 98 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सितंबर के पहले पखवाड़े की रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी के प्रति लापरवाह कुल 2968 शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। इनमें 2323 का वेतन रोका गया और 547 से स्पष्टीकरण मांगा गया।

16 UP SCHOOL


17– जिसे पूजा समझ शादी की वह निकली हसीना बानो। अब पति पर धर्मांतरण का बनाया दबाव, सिर कलम करने की दी धमकी।

अयोध्या शहर के समीप बसे शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा निवासी जगबीर कोरी को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी व पुलिस महानिरीक्षक से की। जगबीर ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। अब उसके दो बच्चे भी हैं।

17 AYODHYA


18– भावनपुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट। जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में दो घायल।

मेरठ जिले के भावनपुर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की। इस दौरान एक गोली पूर्व प्रधान के बेटे के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। बताया गया कि एक गोली दूसरे बेटे के पैर में भी लगी है। दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

18 MEERUT 1


19– फिर टूटने लगा 241 करोड़ से बना मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे। उठने लगे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल।

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे दोबारा टूटना शुरू हो गया है। 241 करोड़ रुपये खर्च करके बनाए गए नेशनल हाईवे के बार-बार टूटने से सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि नेशनल हाईवे के टूटते ही कंपनी ने उसकी मरम्मत शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे 334बी का मेरठ से बागपत के बीच निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। अब सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

19 MEERUT BAGPAT ROAD


20– सरधना में दीवार तोड़कर मकान में घुसी तेज रफ्तार कार। हादसे में नहीं हुआ कोई नुक्सान, मचा हड़कंप।

मेरठ से सटे सरधना में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां मेरठ-करनाल हाईवे बपारसी मोड़ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ती हुई मकान में जा घुसी। इस दौरान मकान की तीन दीवारें धराशायी हो गई। हालांकि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

20 SARDHANA

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img