Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 23 सितम्बर 2022, देखें वीडियो न्यूज़


01– पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी। दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।

मानसून जाते-जाते वेस्ट यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगो रहा है। सामान्य तौर पर सितंबर में 108.5 मिमी बारिश होती है और अभी तक 58.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में भारी की चेतावनी जारी की है।

01 VEST UP


02– यूपी-हरियाणा के कई जिलों में स्कूल बंद। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुरुग्राम में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। यूपी-हरियाणा के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

02 GURUGRAM


03– कनाडा में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे नफरती अपराध। विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी।

कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है। हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस बीच भारत सरकार की ओर से कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों व अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एडवाइजारी जारी की गई है। उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है।

03 ARINDAM BAGCHI


04– सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा। बोले- कहीं भी सड़क पर स्थापित न हों दुर्गा प्रतिमाएं।

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से दुर्गा पूजा की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। सीएम ने निर्देश दिया कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न की जाएं।

04 CM YOGI


05– अब चीन व रूस ने की भारत की सराहना। संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका का किया समर्थन।

चीन और रूस ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति व भूमिका के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र में उनकी बड़ी भूमिका निभाने की आकांक्षा का समर्थन किया।

05 CHINA RUSSIA


06– हरियाणा हाईकोर्ट ने हटाई 60 की उम्र में रिटायर होने पर लगी रोक। पंजाब यूनिवर्सिटी ने 58 शिक्षकों को किया सेवामुक्त।

60 वर्ष की आयु पूरी करते ही चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों को सेवानिवृत्त करने के आदेश पर लगी रोक को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हटा लिया है। आदेश मिलते ही विवि ने 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके 58 प्रोफेसरों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

06 PUNJAB HIGHCOURT


07– छल-बल-लालच से धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस।

छल-बल और लालच अथवा धमका कर कराए जाने वाले धर्मांतरण को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की गई है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। शीर्ष कोर्ट ने केंद्र सरकार व संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

07 DHARM PRIVARTAN


08– जांच समिति की रिपोर्ट के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की 250 नियुक्तियां। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को किया सस्पेंड।

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट समिति ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी को सौंप दी। नियुक्तियों में अनिमितता के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने 250 नियुक्तियों को रद्द करते हुए सचिव मुकेश सिंघल को सस्पेंड कर दिया है।

08 UTTARAKHAND


09– यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूस की नई चाल। जनमत संग्रह से पुतिन तोड़ेंगे जेलेंस्की का हौसला।

हथियारों के दम पर यूक्रेन को कब्जाने की तमाम कोशिशों में नाकामयाब होने के बाद अब रूस नया पैंतरा आजमाने जा रहा है। खबर है कि रूस ने यूक्रेन के कब्जा किए गए क्षेत्रों में जनमत संग्रह शुरू किया है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, जनमत संग्रह से यह निर्धारित होगा कि ये क्षेत्र रूस का अभिन्न हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं।

09 RUSSIA UCREN


10– अर्बन नक्सल पर भड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बोले- मैंने पूरा किया नेहरू का काम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अर्बन नक्सल पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन वाले अर्बन नक्सल ने कई सालों तक विकास कार्यों को रोककर रखा। पीएम ने कहा, राजनीतिक समर्थन प्राप्त ‘शहरी नक्सलियों व विकास विरोधी तत्वों’ ने गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को कई वर्षों तक रोक कर रखा।

10 PM MODI


11– खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने रची थी आरएसएस और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश। पाकिस्तान में रहकर बनाया प्लान।

पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी भारत में आरएसएस और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का बड़ा प्लान फेल किया है।

11 KHALISTANI


12– पीएफआई पर छापेमारी के विरोध में केरल बंद, मचाया तांडव। कई शहरों में की तोड़फोड़, संघ व भाजपा कार्यालयों पर फेंके बम।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ देशभर में छापों व गिरफ्तारियों के विरोध में आज संगठन ने केरल बंद का आह्वान किया है। इस दौरान केरल में हिंसक तांडव के साथ कई शहरों में तोड़फोड़ व बवाल की खबरें आ रही हैं। कोल्लम में पुलिस पर हमला किया गया है। कन्नूर के मट्टनूर में आरएसएस के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की खबर है। तो वहीं, तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की सूचना है।

12 PFI KERAL


13– वंदेभारत एक्सप्रेस ने बुलेट ट्रेन को भी पछाड़ा!। महज 52 सेकंड में पकड़ी 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार।

देश में बनी और डिजाइन की गई सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री के मुताबिक, भारत की सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन महज 52 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

13 VANDE BHARAT


14– केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने किया बड़ा का दावा। पीएफआई के पदाधिकारी करे रहे थे आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए भर्ती।

देशभर में पॉपलुर फ्रंट ऑफ इंडिया यानि पीएफआई के सदस्यों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की धरपकड़ के बाद दूसरे दिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पीएफआई की गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एनआईए ने शुक्रवार को बताया कि पीएफआई आईएसआईएस जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिए मुस्लिम युवाओं की भर्ती में जुटा था।

14 PFI


15– राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बड़ा एलान। बोले, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लडूंगा चुनाव।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा।

15 ASHOK GAHLOT


16– विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज। अखिलेश के साथ सपा विधायकों ने किया वॉक आउट।

यूपी के विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। आज भी विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर नारेबाजी की। कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों ने बहिर्गमन किया और रवाना हो गए।

16 VDHANSABHA


17– पीएफआई द्वारा बंद के एलान के बाद हाईअलर्ट। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आतंकी कनेक्शन को लेकर 16 राज्यों में छापेमारी के बाद पीएफआई के केरल में बंद को लेकर किए गए एलान के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखने व माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

17 UP POLICE


18– भाजपा नेता सुनील भराला को धमकी दिलाने वाला मारूफ गिरफ्तार। देर रात तक मेरठ मारूफ को लेकर पहुंचेगी पुलिस टीम।

भाजपा नेता सुनील भराला को धमकी दिलाने वाले मारूफ को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। मारूफ हापुड़ में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर हैदराबाद में छिपा था। शुक्रवार को पुलिस ने हैदराबाद से मारूफ को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि मारूफ को हवाईजहाज से लेकर पुलिस की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। उम्मीद है कि देर रात तक मारूफ मेरठ पहुंच जाएगा।

18 SUNIL BHARALA


19– अफगानिस्तान के काबुल में फिर हुआ धमाका। नमाज के ठीक बाद अकबर खान मस्जिद के पास हुआ ब्लास्ट।

अफगानिस्तान के काबुल में एक बार धमाके की खबर आ रही है। धमाका वजीर मोहम्मद अकबर खान मस्जिद के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ है जब लोग मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर आ रहे थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

19 AFGANISTAN


20– शेयर बाजार में मचा कोहराम। निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान।

भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा है। दुनियाभर के शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर नजर आ रहे हैं जिसका खामियाजा निवेशकों को उठाना पड़ा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार के निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत लग गई।

20 SHARE BAZAR 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img