Monday, September 28, 2026
- Advertisement -

MP News: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, महिलाओं ने किया चक्काजाम; पथराव के बाद आंसू गैस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। करीब 900 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण में बाधा बन रहे करीब 60 धार्मिक स्थलों में से अधिकांश को हटाया जा चुका है। हालांकि, शाही मस्जिद और खड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित मजार को लेकर विरोध की स्थिति सामने आई। प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

शाही मस्जिद के विरोध में महिलाओं का चक्काजाम

शाही मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर-5 पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को हटाने के साथ स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

मस्जिद हटाने को लेकर समुदाय में मतभेद

शहर काजी खलिकुर रहमान के मुताबिक, शाही मस्जिद को हटाए जाने को लेकर समुदाय के एक धड़े की सहमति थी और उसी के लोग मस्जिद का हिस्सा हटाने में जुटे थे। वहीं दूसरे धड़े ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

बताया गया कि टंकी चौक से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं को शाही मस्जिद की ओर भेजने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद अंडा गली के पास कुछ युवाओं ने क्षेत्र में पहुंचने की कोशिश की और विरोध शुरू हो गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ लोगों ने शाही मस्जिद की ओर बढ़ने का प्रयास करते हुए पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया।

कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर रोशन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कलेक्टर के मुताबिक, इन कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकान और धार्मिक स्थलों को संबंधित समाज के लोग स्वेच्छा से हटा रहे हैं। इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों की ओर से हटाया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगा।

प्रभावित हिस्से को लेकर हाईकोर्ट में याचिका

शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को बचाने के लिए मुस्लिम समाज की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है। इसके मद्देनजर नगर निगम और पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

प्रशासन के मुताबिक, अदालत से किसी तरह की कानूनी रोक नहीं होने की स्थिति में सोमवार के बाद सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले अन्य बाधक धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, उमर अब्दुल्ला के स्टेटहुड प्रस्ताव पर भाजपा का विरोध

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर...

Himachal Pradesh: हिमाचल में बारिश के बीच भूस्खलन, जांगलिख पुल के पास सड़क पर गिरा मलबा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों...

Asian Games 2026: शूट-ऑफ के रोमांच में ईशा सिंह ने जीता रजत, Gold से चूकीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here