- मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: लोकसेवा स्वास्थ्य सेवा समिति शामली द्वारा 34वां निशुल्क चश्मे वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 192 चश्में वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समिति द्वारा जो जरूरतमंदों को चश्में वितरण करना बड़ा सराहनीय कार्य है। । जाति में भेदभाव ना करके सबको एक संग लेकर चलना ही महत्वपूर्ण कार्य है। कोरोनावायरस की तीसरी लहर से बचाव करते हुए दूसरों की मदद करें।
राज्यमंत्री ने कोरोना योद्धा डॉक्टर उपहार गुप्ता को सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. उमंग अग्रवाल ने 202 मरीजों का चेकअप किया। 192 व्यक्ति को चश्मे के नंबर दिए। 20 मरीज मोतियाबिंद आॅपरेशन के चयनित किए। जिनका आॅपरेशन लायंस हॉस्पिटल गाजियाबाद में किया जाएगा।

