जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तीज को मनाए जाने वाला तीज उत्सव लायनेस क्लब दोआब की बहनों द्वारा अध्यक्षा लाइनस रश्मि गर्ग की अध्यक्षता मेंआज रामाज बिस्ट्रो रेस्टोरेंट में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। करोना काल के चलते लंबी प्रतीक्षा के पश्चात इस उत्सव में सम्मिलित होकर सभी लायनेस बहने एक दूसरे से मिलकर अत्यंत प्रसन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न प्रकार के खेलो से हुई । उसके बाद श्रंगार प्रतियोगिता एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। तीज क्वीन लाइनस नीतू वत्स जी चुनी गई। उसके पश्चात लायनेस क्लब दोआब की पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी बहनों ने नृत्य गायन के द्वारा समा बांध दिया।

