Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

फैजपुर निनाना में भंडारे के खाने से 40 बीमार

  • गांव में भंडारे में खिचड़ी की गई थी वितरित

  • खिचड़ी खाने से बच्चे हुए बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

  • डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे

मुख्य संवाददाता |

बागपत: फैजपुर निनाना गांव में भंडारे में खिचड़ी खाने से करीब 40 ग्रामीण बीमार हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल है। तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। डीएम व एसपी सहित ने अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। चिकित्सकों की टीम को उपचार के लिए लगा दिया है। साथ ही खिचड़ी के सैंपल लिए गए। जिन्हे लैब भेजा जाएगा।

61 16

फैजपुर निनाना गांव में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया था।भंडारे में ग्रामीणों को खिचड़ी वितरित की गई। काफी संख्या में ग्रामीणों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।खिचड़ी खाने के बाद ग्रामीणों की तबीयत खराब होने लगी। देखते देखते एक के बाद एक ग्रामीण चपेट में आते गए। करीब 40 लोगों की तबीयत अत्यधिक खराब हो गई।

59 18

जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ विभाग को सूचना दी और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद स्वास्थ विभाग की ओर से गांव में एंबुलेंस भेजी गई और जिला अस्पताल, सीएससी पर चिकित्सक तैनात किए गए। ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनमें काफी संख्या में बच्चों की तबीयत खराब है। इससे ग्रामीणों के हड़कंप मच गया।

57 15

ग्रामीण भी भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जिनकी तबीयत खराब रही उनके परिजनों का जमावड़ा भी अस्पताल में लगा रहा। इसकी सूचना पाकर डीएम राजकमल यादव, एसपी अर्पित विजय वर्गीय अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल में पहुंचे और जानकारी ली।

डीएम ने बताया की भंडारे की खिचड़ी खाने से 21 बीमार हुए है। उनका उपचार किया जा रहा है। बाल रोग चिकित्सकों को भी लगाया गया है। सभी की हालत ठीक है। गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भेजकर सैंपल लिए गए है। जिन्हे लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा की इसकी जांच भी कराई जा रही है। प्रथम जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण लग रहे है। इसकी जांच कराई जा रही है।

ग्रामीणों ने मिलावट का लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया है। ताकि ग्रामीण इसे खाएं। आरोप लगाया कि खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया है। कुछ की हालत देखकर लग भी रहा है की नशीला पदार्थ मिलाया गया है। चिकित्सक भी प्रथम दृष्टया यही कह रहे है। हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर क्या मिलाया गया है? ग्रामीणों ने खाने की जांच कराने की मांग की है। डीएम ने आश्वासन दिए कि जांच कराई जाएगी।

ये हुए भर्ती

खिचड़ी खाने से वंश, साजन, सावन, अक्षित, जगपाल, वंश, तमन्ना, आजाद, छोटू, सावन, तन्नू, विपिन, देवेंद्र, शगुन, रविकांत भारद्वाज, शगुन, क्रिश, रूबी, विनीत, सुभाष, सक्षम आदि बीमार हुए है। इनमे बच्चे अधिक है। बताया जा रहा है कि कुछ का इलाज गांव में की चल रहा है। ग्रामीणों में रातभर हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने शाम को यमुना रोड पर स्थित मंदिर में भंडारे में खिचड़ी बांटी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img