Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

ताइवान में चीन के 51 लड़ाकू विमान घुसे, रक्षा प्रणालियां सक्रिय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चीन की सेना की पूर्वी थियेटर कमान ने युद्धाभ्यास के नाम पर ताइवान को चारों तरफ से घेर रखा है। लगातार आक्रामक हरकतों की वजह से ताइवान खाड़ी में तनाव चरम पर है। ताइवान ने बताया कि बृहस्पतिवार को 6 चीनी नौसैनिक जहाज और 51 लड़ाकू विमानों ने उसकी सीमा का उल्लंघन किया।

इससे पहले 7 अगस्त को ताइवान की सीमा में चीन के 14 युद्धपोत और 66 विमानों के दाखिल होने से हालात बेहद नाजुक हो गए थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ताइवान के सुरक्षाबल बेहद संयम के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। चीन की आक्रामकता को देखते हुए ताइवान ने भी अपनी रक्षा और हमले का अभ्यास शुरू कर दिया है।

इसके अलावा अपनी समुद्री व हवाई रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, चीन के 12 एसयू-3, 6 जे-16, 4 जे-10, 2 एच-6 और एक वाई-8 विमान एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में दाखिल हुए। इसके जवाब में तुरंत ताइवान के लड़ाकू विमानों ने उड़ानें भरीं।

प्राग स्थित थिंक टैंक एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल अफेयर्स के मुताबिक,चीन के खिलाफ ताइवान को पनडुब्बियों के नए बेड़े से बड़ी मदद मिल सकती है। थिंक टैंक के मुताबिक भले ही पनडुब्बियां अकेले चीन के हमले को नहीं रोक पाएंगी, लेकिन चीनी सैनिकों को जमीन पर पहुंचने से रोकने में अहम किरदार निभा सकती हैं।

ताइवान की नौसेना ने बृहस्पतिवार को मिसाइल परीक्षण किया। ताइवान के नेशनल चुंग शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (एनसीएसआईएस) ने पिछले महीने घोषित कार्यक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार को पिंगटुंग स्थित जियुपेंग नौसैनिक अड्डे से ह्सिउंग शेंग क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। 18-26 अगस्त के दौरान कोई भी विमान या जहाज जोखिम क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी के बावजूद मिसाइल परीक्षण से कुछ घंटे पहले चीन की नौसेना का एक जहाज जोखिम क्षेत्र में ग्रीन आइलेंड के पास देखा गया।

अमेरिका में ताइवान की दूत ह्सियाओ बी-खिमो ने कहा कि ताइवान में विदेशी मेहमान व प्रतिनिधिमंडल आते रहेंगे। ताइवान झुकेगा नहीं। चीन से डरकर हम दुनिया में दोस्त बनाना और उन्हें बुलाना बंद नहीं करने वाले।

ताइवान की मेनलैंड अफेयर काउंसिल की तरफ से कराए एक सर्वे में ताइवान के 90 फीसदी लोग चीन के युद्धाभ्यास के खिलाफ दिखे। 88.3 फीसदी ने कहा कि चीन ताइवान से दुश्मनी रखता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img