- पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोलिंग कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: खतौली विधानसभा उपचुनाव में छिटपुट घपटनाओं के बीच मतदाताओं ने 56.46 प्रतिशत मतदान किया। मतदाताओं में वोट डालने को लेकर शुरू में कुछ खास उत्साह नहीं था, परन्तु जैसे-जैसे समय बढ़ता रहा, मतदान प्रतिशत भी बढ़ता चला गया और आखिरी दो घंटों में बम्पर मतदान हुआ।
खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए सवेरे सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह सवेरे ठंड होने के चलते कम ही मतदाता अपने घरों से निकले और पोलिंग बूथ खाली पड़े रहे। कुछ ही स्थानों पर पोलिंग बूथों पर मतदाता दिखाई दिये। अतबत्ता वहां पर पुलिस फोर्स व मतदानकर्मी बड़ी संख्या में दिखाई दिये। धीरे-धीरे मतदान ने रफ्तार पकड़ी और सुबह नो बजे तक जनपद में केवल 6 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था।
खतौली विधानसभा सीट का इतिहास है कि यहां पर वर्ष 2017 में 71.33 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यह मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत के लगभग रहा था, परन्तु 2022 के उपचुनाव में यह मतदान प्रतिशत केवल 56.46 प्रतिशत ही रह गया है। इससे साफ जाहिर है कि इस बार मतदान प्रतिशत कम रहा है। इससे साफ जाहिर है कि इस बार मतदाताओं में उत्साह कम रहा है।

