Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने को लेकर 58 गिरफ्तार, डीजीपी ने खुद परीक्षा केंद्रों का किया भ्रमण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के 2,385 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। हालांकि, परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने को लेकर शनिवार तक प्रदेश पुलिस ने 58 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सुबह 10 से 12 व दोपहर 3 से 5 बजे के बीच दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। इसी तरह रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुद भी गोमती नगर के महामना इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र का जाजया लिया। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई जिलों में परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों और ठगने वालों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अधिकारी भ्रमणशील हैं। परीक्षा बहुत सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। आज जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की अफवाह फैलाई गई थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अफवाह का खंडन किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बाराबंकी : पानी पिलाने की ड्यूटी में लगे युवक के पास मिला मोबाइल, हिरासत में
बाराबंकी शहर के सिविल लाइन स्थित जमीरूल रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीएम सत्येंद्र कुमार एवं एसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिपाही भर्ती परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान गेट बंद कराकर तमाम स्टाफ एवं परीक्षार्थियों की जांच कराई गई। यहां चेकिंग के दौरान पानी पिलाने की ड्यूटी में लगाए गए एक युवक के पास से मोबाइल बरामद हुआ। डीएम के निर्देश पर युवक को हिरासत में ले लिया गया और शहर कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद डीएम-एसपी ने अजमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज और जीजीआईसी समेत अन्य कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। इसको लेकर एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह, सभी एसडीएम और सीओ केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं।

नकल माफिया व सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ सक्रिय
परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को नकल माफिया व सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए सक्रिय रखा गया। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अभ्यर्थियों के बाॅयोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। यूपी के अलावा इस परीक्षा के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और पंजाब के लगभग छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
सेंधमारी रोकने के लिए अभ्यर्थियों की फिंगर प्रिंट व फेस रिकग्निशन की जांच की गई। संशय पर आधार प्रमाणीकरण कराया गया। केंद्रों पर मोबाइल फोन व ब्ल्यूटूथ आदि को निष्क्रिय करने के लिए जैमर लगाए गए। भर्ती बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी के जरिये लाइव निगरानी की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img