Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

मेरठ एसटीएफ को मिली एक और बड़ी सफलता, बोतल टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना गिरफ्तार, वेस्ट यूपी को दहलाने की साज़िस का होगा खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: आज शनिवार को मेरठ एसटीएफ को टाइम बोतल बम का ऑर्डर देने वाली इमराना को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मुजफ्फरनगर के कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि शुक्रवार को एसटीएफ ने जावेद को गिरफ्तार कर उसके पास से चार टाइमर बोतल बम (आईईडी) बरामद किए गए हैं।

जावेद ने पूछताछ में कबूल किया था कि यह बम इमराना नाम की महिला ने ऑर्डर देकर बनवाए थे। इमराना ने उसे बोतल बम तैयार करने के लिये 10 हजार रुपये पहले दिए थे और 40 हजार रुपये बाद में बम देते समय देने को कहा था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वह तैयार बोतल बम (आईईडी) को इमराना को देने आया था कि गिरफ्तार कर लिया गया। इमराना अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर प्रेमपुरी में रहती थी। इमराना की बेटी रूकसार ने बताया कि हमने अम्मी को पुलिस को सौंप दिया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने कहा कि अभी इमराना से पूछताछ की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में खालापार इलाके से चार टाइम बम बरामद होने के बाद से आतंकी साजिश की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

टाइम बम के जरिए चुनाव के दौरान दिल्ली एनसीआर के इलाको को दहलाने की बड़ी साजिश का एसटीएफ ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर घंटों पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि इमराना के कहने पर उसने ये चार बम बनाए थे। पूछताछ में जावेद ने कई और भी खुलासे किए हैं।

शामली की इमराना गिरफ्तार

एसटीएफ टीम के अनुसार, जावेद ने वर्तमान में प्रेमपुरी में रहने वाली बंतीखेड़ा शामली की मूल निवासी परिचित महिला इमराना के कहने पर टाइम बोतल बम बनाए थे। इसके लिए उसने गन पाउडर-999, लोहे की छोटी गोलियां, रूई, पीओपी आदि का बम बनाने में प्रयोग किया। उसने डॉक्टरों से ग्लूकोज की बोतलें और साइकिल की दुकानों से आयरन की गोलियां और घड़ी की दुकानों से घड़ी की मशीनें खरीदी थीं। अब एटीएस ने इमराना गिरफ्तार कर लिया है।

50 हजार में इमराना से हुई डील, 10 मिले थे एडवांस

जावेद ने बताया कि टाइम बम बनाने के लिए उसकी शामली निवासी इमराना से 50 हजार में डील हुई थी। इमराना ने बोतल बम तैयार करने के लिए उसे 10 हजार रुपये पहले दिए थे और बम की डिलीवरी के समय 40 हजार रुपये बाद में देने को कहा था।

जावेद तैयार आईईडी बम को इमराना को देने आया था। बोतल बम आईईडी बनाने के संबंध में उसने बताया कि उसका चाचा अर्शी पुत्र खलील के घर बम बनाता था। बम बनाने के लिए कुछ जानकारी उसने यू ट्यूब और इंटरनेट से भी ली थी।

दिल्ली मैं बैठे आका ने इमराना को दिया था बम बनवाने का ऑर्डर

बोतल बम के जरिए लोकसभा चुनाव के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों को दहलाने की साजिश थी। जांच में सामने आया कि दिल्ली के किसी शख्स ने ही इमराना को बम तैयार कराने के ऑर्डर दिए थे। जानकारी में आए तथ्यों की पुलिस पुष्टि करने में जुटी है।

आरोपी जावेद ने यह भी जानकारी दी है कि ऑनलाइन डिमांड पर बम बनाए जाते थे। शातिर इमराना तंत्र-मंत्र की क्रियाएं भी करती है। जावेद का परिवार भी इमराना को लगभग 20 वर्ष से जानता है। ऐसे में जावेद का भी उसके पास आना-जाना लगा रहता था।

पचास लाख कीमत का प्लॉट देख रहे थे जावेद और इमराना

इमराना के संपर्क में रहने वाला जावेद करीब पचास लाख रुपये की कीमत वाला प्लॉट खरीदने के प्रयास में जुटा था। हाल ही में उसने एक दो प्लाट देखे भी थे। आशंका जताई जा रही थी कि दोनों प्लॉट में घर बनाकर बम बनाने का सुरक्षित ठिकाना बनाना चाहते थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img