जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत एचआरपी डे कैंप लगाया गया। जिसमें डा. मंजीत कौर ने 78 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इस दौरान उनके हीमोग्लोबिन आदि खून की पांच जांचे, शुगर के स्तर की जांच, ब्लड प्रेशर, वजन एवं अल्टा साउंड आदि की जांच नि:शुल्क की गई।
खून की कमी पाए जाने पर चार महिलाओं को खून चढ़ाया गया। इस दौरान आयरन और सुप्रोज आदि के इंजेक्शन भी लगाए गए। 20 महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

