Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

शहर में 90 वार्ड, कैटल कैचर मात्र पांच

  • शहर में हजारों की संख्या में घूम रहे हैं आवारा पशु
  • एक कैटल कैचर कागजों की कमी के चलते ट्रैफिक पुलिस के कब्जे में
  • कई बार भेजा प्रस्ताव, नहीं खरीदे गये कैटल कैचर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम का हाल निगम के अधिकारियों को ही पता है। यहां अगर नगर निगम की ओर से पशुओं को पकड़ने वाले विभाग की बात की जाये तो विभाग इस समय परेशान है। उनके पास आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये पर्याप्त मात्रा में कैटल कैचर ही नहीं है। निगम में करीब 90 वार्ड हैं और अगर कैटल कैचर की बात की जाए तो यहां केवल पांच कैटल कैचर ही हैं, जोकि पर्याप्त ही नहीं हैं।

नगर निगम क्षेत्र में शहर में 90 वार्ड हैं और लाखों की आबादी है। शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की बात करें तो हजारों की संख्या में आवारा पशु आपको शहर में घूमते दिखाई पड़ जाएंगे। नगर निगम की ओर से समय समय पर इन्हें पकड़ने के लिये अभियान भी चलाया जाता है।

इसके लिये निगम की ओर से ठेका तक छोड़ा गया है, लेकिन अगर विभाग की ओर से इन पशुओं को पकड़ने के इंतजामों की बात करें तो वह नाकाफी नजर आते हैं। पशुओं को पकड़ने वाले जाल या कैटल कैचर की पूरी व्यवस्था न होने के कारण निगम को परेशान होना पड़ता है।

निगम के पास सिर्फ पांच कैटल कैचर

90 वार्डों हर वार्ड में काफी संख्या में आवारा पशुओं के घूमने की जानकारी निगम को मिलती रहती है, लेकिन यहां प्रर्याप्त संशाधन न होने के कारण विभाग उन्हें पकड़ नहीं पाता। नगर निगम के पास वर्तमान में सिर्फ पांच कैटल कैचर हैं। जिसमें पशुओं को पकड़कर ले जाया जाता है। दिन में कई बार लगातार विभागीय अधिकारियों के पास फोन आते हैं कि आवारा पशुओं को पकड़वाया जाए, लेकिन विभाग समय पर टीम को नहीं भेज पाता, क्योंकि अन्य जगहों पर टीम लगी होती है।

संशाधनों की कमी के कारण अधिकारियों को परेशान होना पड़ता है। शहर में अगर आवारा पशुओं की बात की जाए तो इनकी संख्या हजारों में है, लेकिन इन्हें पकड़ना निगम के लिये काफी मुश्किल हो चुका है। कई बार अधिकारियों ने संशाधनों की कमी को लेकर आलाधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ता है।

कागजों की कमी के चलते पुलिस ने पकड़ा वाहन

निगम के पास मात्र पांच कैटल कैचर हैं और इनमें से एक ट्रैफिक पुलिस ने पकड़कर बंद कर दिया है। इसके पीछे के कारण की बात करें तो इस वाहन के नगर निगम के पास कागजात ही पूरे नहीं है। यही हाल कई अन्य वाहनों का भी है। जिसमें यह कहना भी गलत नहीं होगा कि न जाने कब इन वाहनों को भी पकड़कर बंद कर दिया जाए।

जल्द होगा निदान

नगर निगम के पास वर्तमान में पांच कैटल कैचर हैं और इनमें से एक कागजों की कमी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर रखा है। विभाग की ओर से कैटल कैचर की संख्या बढ़ाने की डिमांड आलाधिकारियों को भेजी जा चुकी है, जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद है।
-डा. हरपाल सिंह, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img