Thursday, October 1, 2026
- Advertisement -

एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका को 124 रन से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम महज 9.5 ओवर में 45 रन पर सिमट गई।

अब 3 अक्टूबर को स्वर्ण पदक के लिए भारत का सामना साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम से होगा। 124 रन से मिली यह जीत श्रीलंका के खिलाफ भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2017 में कटक में श्रीलंका को 93 रन से हराया था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अब पुरुष टीम भी लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हांगझोउ में 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीता था।

दो बिहारियों ने बल्ले से मचाया धमाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। भारत की पारी में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 80 रन बनाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 7-7 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 8, तिलक वर्मा ने 2 और शिवम दुबे ने 3 रन का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका की ओर से थारिंदु रत्नायके और कप्तान सहान अराचिगे ने 2-2 विकेट लिए। वानुजा सहान, लसिथ क्रूसपूले और नुवानिदु फर्नांडो को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। सिर्फ नुवानिदु फर्नांडो ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। उन्होंने 15 रन बनाए।

सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपूले, सोहन डी लिवेरा, अशेन बंडारा और बिनुरा फर्नांडो बिना खाता खोले आउट हुए। कप्तान सहान अराचिगे ने 9 रन बनाए, जबकि चमिका करुणारत्ने 4, वानुजा सहान 1 और थारिंदु रत्नायके 5 रन ही बना सके।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। इस तरह पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर बनाई थी फाइनल में जगह

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बारिश के कारण मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए। पाकिस्तान ने 112 रन का लक्ष्य 11.3 ओवर में हासिल कर लिया।

हसन नवाज ने 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन ब नाए, जबकि अब्दुल समद ने 15 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों ने 32 गेंदों में नाबाद 59 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

अब भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को स्वर्ण पदक के लि नाए, जबकि अब्दुल समद ने 15 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों ने 32 गेंदों में नाबाद 59 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई। अब भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

New Car: अक्तूबर 2026 में आएंगी ये 5 नई कारें, लग्जरी से लेकर हाइब्रिड SUV तक शामिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा, एटीएफ भी बढ़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी)...

New Rule: 1 अक्तूबर से बदल गए कई नियम, LPG से लेकर FD तक पर पड़ेगा असर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

PM Modi: ‘पीढ़ियां बदलीं, लेकिन भरोसा कायम’, यूपीएससी के 100 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here