Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

नारी शिक्षा चौपाल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

  • नगर की बीआरसी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन, बेटियों को पढ़ाने का आह्वान किया

जनवाणी संवाददाता,

खेकड़ा: नगर के रेलवे रोड स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, सीओ व खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से बेटियों को भी पढ़ाने का आहवान किया।

WhatsApp Image 2022 03 14 at 6.03.55 PM

सोमवार को बीआरसी परिसर में नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा, सीओ युवराज सिंह, डॉ संगीता शर्मा जिला समन्वयक, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बेटों की तरह है बेटियों के लिए भी शिक्षा बहुत जरूरी है।

शिक्षा प्राप्त कर बेटियां भी बेटों की तरह ही माता-पिता का नाम रोशन कर रही है, लेकिन रूढ़िवादी सोच के चलते अभी भी बहुत से परिवार बेटियों को शिक्षा से वंचित कर देते है। जबकि एक शिक्षित नारी परिवार को भी शिक्षित बना सकती है। चौपाल में पलक जोया, साइना, नेहा ने मैं बेटी हिंदुस्तान की गीत प्रस्तुत किया। दिया, साजिया, साइमा, नीशू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

उन्होंने ही स्वागत गीत के माध्यम से सबका मन मोह लिया। तमन्ना, अंजली, अर्शी, अंजली, नीशू समीरा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटिका प्रस्तूत की। इस अवसर पर कुसुम, प्रमोद, धर्मवीरी प्रवेश, संजीव शर्मा, ईलम सिंह, अनिता, नेहा, अंजली, सुनीता, रेखा, सरोज, आदि मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img