Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

अवैध शस्त्र से की थी फायरिंग, जाना पड़ा जेल

 

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगरः अवैध शस्त्र से रोब गालिब करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

01 35
सोशल मीडिया पर होली के दिन एक युवक की वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियार (तमंचे) से फायरिंग की जा रही थी। यह युवक थाना चरथावल क्षेत्र का बताया जा रहा था। इस मामले में थाना चरथावल पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया फायरिंग करने वाले युवक को वीडियो में प्रदर्शित अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक का नाम अमन पुत्र मुकेश निवासी दुधली थाना चरथावल है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि युवक के पास यह अवैध तमंचा कहां से आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img