Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

चरित्र के बिना धार्मिक कर्मकांड का कोई महत्व नहीं: शम्सी

  • 21वीं सदी में दीन की समझ क्यों और कैसे, विषय पर कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: 21वीं सदी में दीन की समझ क्यों और कैसे विषय पर आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान और सवाल-जवाब सैशन रखा गया। मुख्य वक्ता मुफ्ती अतहर शम्सी ने कहा दीन ऊंची सोच, उच्च चरित्र और ऊंचे अख्लाक का नाम हैं।
रविवार को कस्बे के मोहल्ला बिसातियान स्थित शम्सी हॉल में उड़ान फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘इक्कीसवीं सदी में दीन की समझ क्यों और कैसे’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

प्रोग्राम में अल कुरआन एकेडमी कैराना के वक्ता एकेडमी के डयरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी रहे। मुफ्ती अतहर शम्सी ने प्रोग्राम में एक घंटे का अपना व्याख्यान दिया। उनके व्याख्यान के बाद उनके साथ सवाल जवाब सैशन भी रखा गया। कार्यक्रम में कुरआन की तिलावत और नात की पेशकश कारी मुदस्सिर ने की। मुफ्ती अतहर शम्सी ने कहा कि दीन केवल कुछ मसले मसाइल का नाम नहीं हैं। दीन दरअसल उन मूल्यों और जिंदगी के उन उसूलों का नाम हैं जो कुरआन में हमेशा के लिए सुरक्षित कर दिए गए हैं। दीन ऊंची सोच, उच्च चरित्र और ऊंचे अख्लाक का नाम हैं। ऊंचे चरित्र के बिना अल्लाह की निगाह में किसी धार्मिक कर्मकांड का कोई महत्व नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि नमाज, रोज आदि का महव केवल तभी हैं जबकि आपके पास ऊंचा किरदार मौजूद हो। प्रोग्राम का संचालन मुफ्ती फरहान शम्सी ने किया। प्रोग्राम में वक्ता का परिचय मौलाना मुरसलीन नदवी ने कराया। उड़ान फाउंडेशन के सेक्रेटरी अरफात शम्सी और अध्यक्ष जकिर शम्सी ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। प्रोग्राम में मोहम्मद कामरान, इरशाद, मोहम्मद मुजम्मिल, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद हम्माद आदि काफी संख्या में लोगों मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img