जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को सैदपुरा कला बस अड्डे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया है।Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
चरथावल क्षेत्र निवासी एक नाबालिक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर बलात्कार कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया था जिसके चलते युवती गर्भवती भी हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया था कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठन थाने पहुंचे जहां पर हिंदू संगठनों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए चरथावल थानाभवन रोड जाम कर हंगामा कर दिया था।
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा एसएसआई को लाईन करने एवं आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर पदाधिकारी शांत हुए थे चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शेर सिंह,हैंड कांस्टेबल महमूद खान,मनोज आदि ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी गुलफाम पुत्र इकबाल निवासी सैदपुरा कला को सैदपुरा कला बस अड्डे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया है।

