जनवाणी संवाददाता |
कैराना: यातायात सुरक्षा अभियान के तहत सनराइज जनसेवा संस्था ने पंफलेट बांटकर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। साथ ही, यातायात सुरक्षा के उपाय बताए।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
बुधवार को नगर में पालिका बाजार के सामने सामाजिक संस्था सनराइज जनसेवा संस्था की ओर से यातायात सुरक्षा अभियान के तहत कैंप आयोजित का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने किया। इस दौरान संस्था की ओर से लोगों को यातायात सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटे।
पंफलेट के जरिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन के सभी कागज पूरे रखने, कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करने व जल्दबाजी में ओवरटेक ना करने के बारे में बताया।
संस्था के अयक्ष हारुन मलिक ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के प्रतिदिन लोगों की सड़क दुर्घटना में जान जा रही हैं। उन्होंने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की हैं।

