Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

  • युवक का आरोप एक दिन पहले भी किया था हमला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: माधवपुरम सेक्टर-तीन के रहने वाले एक युवक पर आधा दर्जन युवकों पर अपने साथियों के मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-तीन के रहने वाले शिवम पुत्र मुकेश ने बताया कि वह बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मेडिकल स्टोर से दवाई लेने जा रहा था।

जब वह सेक्टर-एक की पुलिया के पास पहुंचा तो वहां खड़े हर्ष यादव, अमित, कासिम, माइकल, अभिषेक, मुत्तू और लक्ष्मण यादव का भतीजा सौरभ समेत दर्जनों युवक अपने हाथों में पिस्टल, तमंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उक्त सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घायल शिवम ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचा और सात युवकों को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, शिवम का कहना था कि मंगलवार को भी उक्त लोगों ने उसके ऊपर हमला किया था। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • उधार के पैसे मांगने पर मारपीट और पथराव

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रशीद नगर सरताज चाय वाली गली में उधारी के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हो गया। रशीद नगर निवासी मुख्तार पत्नी अकबरी ने बताया करीब छह साल पहले जेठ के बेटे मुन्ना पुत्र इकबाल को छह महीने के लिए दो लाख रुपये मकान बनाने के लिए उधार दिए थे।

जिसका तगादा करने पर मुन्ना ने अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और पथराव भी किया था। आरोपी मुन्ना जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं घायल को जिला अस्पताल में कराया। पीड़िता ने थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, इस्पेक्टर लिसाड़ी गेट उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img