Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पूर्व विधायक के भाई की गाड़ी ने मारी टक्कर, छात्र की मौत

  • मृतक परिवार का इकलौता बेटा था, शादी के 15 साल बाद पैदा हुआ था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन थानांतर्गत विक्टोरिया पार्क तिराहे के पास किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के भाई की गाड़ी से टकरा कर बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल पड़े छात्र को लोगों ने उठाया और धनवंतरी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

19 16

सोमदत्त विहार निवासी रितेश सिंघु मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर के अख्खापुर गांव के रहने वाले है। उनका हापुड़ रोड पर कोल्ड स्टोरेज है। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब उनका 18 वर्ष का बेटा अर्नव सिंधु दोस्त को बाइक एफजेड यूपी-15 डीजे 2632 से छोड़ने साकेत गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विक्टोरिया पार्क मोड़ के पास तेज गति से आई फार्च्यूनर यूपी-16 एएच 5000 ने भीषण टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही अर्नव बाइक समेत काफी दूर जाकर गिरा और सिर से खून की धार बह निकली। दुर्घटना होते ही काफी लोग एकत्र हो गए, लेकिन गाड़ी के चालक ने आमनवीयता दिखाते हुए गाड़ी रोकने के बजाय तेज गति से भगाकर ले गया।

वहां से गुजर रहे एक अधिवक्ता ने इंसानियत दिखाते हुए अर्नव को लोगों की मदद से धनवंतरी अस्पताल लेकर गये, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को दुर्घटना की सूचना एक घंटे बाद करीब साढ़े छह बजे के करीब मिली। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है वो किसी भाजपा विधायक की गाड़ी है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर गाड़ी का मालिक अनिल त्यागी है और नोएडा का पता दर्ज है। वहीं दुर्घटना के बाद जब इसकी जानकारी पूर्व विधायक सतवीर त्यागी को हुई तो उन्होंने दुर्घटना पर दुख जाहिर किया।

इकलौता बेटा था अर्नव

कोल्ड स्टोरेज मालिक रितेश सिंधु का इकलौता बेटा था। शादी के पन्द्रह साल बाद काफी मन्नतों के बाद बेटा पैदा हुआ था। अर्नव की मौत से मां रेनू की हालत खराब हो गई और वो बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनको सांत्वना दी, लेकिन सभी रिश्तेदार और मिलने वाले गमगीन माहौल में बैठे रोते रहे।

दीवान पब्लिक स्कूल का इंटर का छात्र अर्नव काफी होशियार था और उससे परिवार वालोंं की काफी उम्मीदें भी थी। जैसे ही पिता रितेश को बेटे के एक्सीडेंट का पता चला उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। किसी तरह भागकर लोग मोर्चरी पहुंचे। देर शाम अर्नव के मौसा गंगानगर निवासी अनिल चिकारा की तरफ से अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पूर्व विधायक लखनऊ में तो फिर कौन चला रहा था गाड़ी?

सड़क हादसे की घटना ने सबको झकझोर दिया है। अर्नव अपने परिवार का इकलौता चिराग था। जिसे पूर्व विधायक की गाड़ी ने बुझा दिया। जैसे पूर्व विधायक ने कहा कि गाड़ी भाई के नाम पर, लेकिन चलाते वे खुद है। वर्तमान में पूर्व विधायक लखनऊ में मौजूद है तो फिर पूर्व विधायक की गाड़ी को कौन चला रहा है?

आरोप तो ये भी है कि जो गाड़ी चला रहा था। वह शराब के नशे में था। गाड़ी में कई और लोग मौजूद थे। कहा जा रहा है कि किसी शराब पार्टी से होकर लौट रहे थे, तब ये हादसा हुआ। महत्वपूर्ण बात यह है कि मामला भाजपा के पूर्व विधायक से जुड़ा हुआ है। क्या ऐसे में पुलिस पूर्व विधायक के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह बड़ा सवाल है। इसमें जवाबदेही तो पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की भी बनती है। क्योंकि ऐसे समाज को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को अपनी गाड़ी कैसे सौंप दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img