जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: वर्धमान कॉलेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवायोजना की तृतीय एवं चतुर्थ इकाई का निर्मला शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, बिजनौर में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर राजीव शर्मा उपस्थित रहे।
शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए बैंकिंग क्षेत्र की सामान्य जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान भारत में डिजिटलाइजेशन को अत्यधिक महत्त्व दिया जा रहा है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

