जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने जिले में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन कार्य में बहुत कम प्रगति पाए जाने तथा स्थानीय किसानों को भारत सरकार द्वारा संचालित उक्त योजना का लाभ न पहुंचाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी को प्रबंधक नाबार्ड एवं क्लस्टर बेस्ड बिजनेस आगेर्नाइजेशन के प्रदेश स्तरीय अधिकारी के विरुद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
Weekly Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
वहीं दूसरी ओर उक्त कार्य में कृषि विभाग द्वारा नाबार्ड एवं कार्यदायी संस्था को अपेक्षित सहयोग उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों के हितों के संरक्षण की मुख्य जिम्मेदारी कृषि विभाग की होती है|
अत: एफपीओ निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था को पूर्ण सहयोग प्रदान करें और जो एफपीओ गठित हो चुके हैं, उनका प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन करने के लिए अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

