- योग गुरु ने भी की सहारनपुर को नंबर वन बनाने की अपील
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु और नगर निगम के स्वच्छता अम्बेसडर पद्मश्री भारत भूषण ने लोगों से अपने शहर को स्वच्छ बनाने तथा सिटीजन फीडबैक में सहयोग देकर सहारनपुर को नंबर वन बनाने की अपील की है। उन्होंने नगर निगम पहुंचकर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की और निगम द्वारा शहर में कराये जा रहे विकास कार्याे की सराहना की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने योग गुरु का निगम की ओर से स्वागत किया।
Weekly Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
सहारनपुर और नगर निगम के स्वच्छता अम्बेसडर योग गुरु भारत भूषण मंगलवार को नगर निगम पहुंचे और नगर निगम में किये गए बदलाव व सौंदर्यकरण तथा शहर में कराये जा रहे विकास कार्याे के लिए निगम की प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर शहर के नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाने तथा सिटीजन फीडबैक में नगर निगम को सहयोग कर सहारनपुर को नंबर वन बनाने की अपील की।
पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि सहारनपुर नगर हमारा है इसे सजाने, संवारने और संभालने की जिम्मेदारी हमारी है। केवल अधिकारियों के भरोसे ज्ञहर को छोड़ देना गलत होगा। हमें चाहिए कि हम अधिकारियों के विवेक और बुद्धिचातुर्य तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का सहयोग लेकर अपने शहर को नंबर वन बनाये। उन्होंने कहा कि यह काम केवल मैं या कोई एक अधिकारी नहीं कर सकता, इसके लिए हम सबको आगे आना होगा।
हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपने घर और आस पास के परिवेश को स्वच्छ रखें, और इस बात का ध्यान रखे कि कौन सा कूड़ा निष्पादित हो सकता है और कौन सा कूड़ा रिसाईकिल हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह जानकारी नहीं है वे नगर निगम से इसकी जानकारी लें और उसके अनुसार अपने घर या प्रतिष्ठान से निकले कूड़े कचरे का निष्पादन करायें, यह हमारी जिम्मेदारी है।

