जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: क्षेत्र के असदपुर धमरौली स्थित आर एस एम पब्लिक स्कूल में चतुर्थ वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, शिव तांडव, कृष्ण भजन, सबसे आगे होगें हिंदुस्तानी, मेरा देश रंगीला जैसे देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों को शिक्षा का विस्तार से महत्व बताया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

