Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री ने की बैठक

  • बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बुधवार को ऊर्जा विभाग की अपनी पहली बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को प्रदेश सरकार की मंशानुरूप उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर उस पर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए अभी से विद्युत सुधार पर कार्य किया जाए। साथ ही आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर लाइन हानियों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

ऊर्जा मंत्री शक्ति भवन में प्रदेश की विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, लाइन लास, विद्युत चोरी एवं उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 3 महीने की कार्ययोजना बनाकर लाइन लास को कम किया जाए।

इसके लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ कार्मिकों की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए इनके नियमित प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए। राजस्व वसूली को बढ़ाने के साथ मीटरिंग, बिलिंग एवं कलेक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपकेंद्र, फीडर एवं ट्रांसफार्मर का लोड चेक करने के साथ ही यहां से हो रही बिजली खपत की रिपोर्ट भी तैयार की जाए, जिससे विद्युत आपूर्ति एवं इसके सापेक्ष हो रही राजस्व वसूली की प्रगति का आंकलन किया जा सके।

ऊर्जा मंत्री ने चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एम देवराज को निर्देशित किया कि लाइन हानियों को कम करने के लिए बिजली चोरी पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शत-प्रतिशत बिलिंग की व्यवस्था पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी की भांति ही लखनऊ में भी भूमिगत केबलिंग करायी जाय।

विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत बनाएं, जिससे कि आने वाले समय में प्रदेश को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों एवं इसकी प्रभावित क्षमता को प्राथमिकता पर दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक कुमार सिन्हा, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन पंकज कुमार, विशेष सचिव ऊर्जा भवानी सिंह एवं अनिल कुमार के साथ विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img