Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

विधानसभा अध्यक्ष ने 4 विधायकों को दिलाई शपथ 

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोरखपुर जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कैम्पियरगंज से निर्वाचित फतेह बहादुर सिंह, कानपुर के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र गोविंद नगर सुरेन्द्र मैथानी, हरदोई के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां से निर्वाचित आशीष कुमार सिंह एवं इटावा के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र जसवन्तनगर शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

सभी विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब एवं यशस्वी हो।

साथ ही सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img