- डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद में दो अप्रैल से आगामी 30 अप्रैल तक प्रथम चरण का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए एनसीसी कैडेट्स ने नगर में जन जागरूकता रैली निकाली।
शनिवार को शामली सीएचसी से जन जागरूकता रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। प्रथम चरण में 2 से आगामी 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, दस्तक अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाकर अभियान का प्रांरभ कराया। इस अवसर पर जन जगरूकता एवं जन सामान्य में संचारी रोगों के प्रचार-प्रसार के लिए एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर जागरूक किया।
इस अवसर पर सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, सीएमएस डा. सफल कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. जाहिद अली त्यागी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर एवं अन्य अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार, सीएचएस शामली के अधीक्षक डा. रामनिवास, डा. करन चौधरी, डा. शाइस्ता नाज, राजेश कुमारी, सुबोध गौतम, रवि कुमार, अवधेश वाडकर आदि उपस्थित रहे।

