जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। संगठन में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
भाजपा की नई सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सुरेश राणा और पूजा पाल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में कुल 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, मीडिया और सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।
छह क्षेत्रों के अध्यक्ष घोषित
भाजपा ने प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
- पश्चिम क्षेत्र: नवाब सिंह नागर
- ब्रज क्षेत्र: पूरन लाल लोधी
- कानपुर क्षेत्र: राम किशोर साहू
- अवध क्षेत्र: अवधेश द्विवेदी
- काशी क्षेत्र: अशोक चौरसिया
- गोरखपुर क्षेत्र: विनोद राय
- मोर्चों में भी नए चेहरे
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों की कमान भी नए पदाधिकारियों को सौंपी है।
- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: रोहित मिश्रा
- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: सरोज कुशवाहा
- किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: देवेंद्र सिंह
- पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: प्रकाश पाल
- अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: अशोक रावत
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: विद्याभूषण गोंड
- संगठन में इन्हें मिली जिम्मेदारी
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया और सोशल मीडिया टीम में बदलाव
भाजपा ने मीडिया विभाग में भी नई नियुक्तियां की हैं। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री और अतुल अवस्थी व लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री नियुक्त किया गया है।
भाजपा की नई टीम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए अहम माना जा रहा है। पार्टी ने संगठन में अनुभव के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया है।

