Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती में 14 खिलाड़ी चयनित

  • 6 से 8 अप्रैल को आगरा में होगी यूपी स्टेट प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: सब-जूनियर यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शनिवार को बालक वर्ग व बालिका वर्ग का जिला ट्रायल को पिन्टू अखाड़े में कराया गया। ट्रायल के बालक वर्ग में नौ खिलाड़ियों तथा बालिका वर्ग में पांच खिलाड़ियों ने स्थान प्राप्त कर यूपी स्टेट कुश्ती के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

ट्रायल का उद्घाटन जिला कुश्ती सचिव पिन्टू पहलवान ने किया। जिला कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 6 से 8 अप्रैल तक आगरा में यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। फ्री स्टाईल में 48 किग्रा. भार वर्ग में आरिश खान, 60 किग्रा. भार वर्ग में प्रिंस निर्वाल, 65.9 किग्रा. भार वर्ग में बादल चौहान, 71 किग्रा. भार वर्ग में रितेश चौहान, 80 किग्रा. भार वर्ग में सत्यम राठी, 92 किग्रा. भार वर्ग सूरज राठी, ग्रीको रोमन में 4 किग्रा. भार वर्ग में नितिन, 51 किग्रा. में आदित्य, 55 किग्रा. में नदीम, 60 किग्रा. में प्रियांशु चौहान, 65 किग्रा. में बादल प्रथम रहे।

बालिका वर्ग में 40 किग्रा. भार वर्ग में भारती, 46 किग्रा. में तनु, 49 किग्रा. में शगुन सैनी, 53 किग्रा. में वेदी सैनी, 54 किग्रा. में ईशा प्रथम रही। इस ट्रायल को करवाने में कोच प्रदीप कुमार, गौरव मलिक, मोन्टी मलिक, जतिन का सहयोग रहा।

इस अवसर पर सतेन्द्र, अमित, संजय, मनोज, लल्ला आदि उपस्थित रहे और बच्चों को आर्शिवाद दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img