Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लोगों का जब्त किया सामान, 32 हजार वसूला जुमार्ना

  • नगर निगम ने चलाया अतिक्रमणरोधी व स्वच्छता अभियान

जनवाणी संवाददाता 

सहारनपुर:  नगर निगम ने सोमवार को महानगर के अनेक क्षेत्रों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुमार्ना भी लगाया और उनका सामान भी जब्त किया। इसके अलावा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस पूरे अभियान के तहत 32 हजार रुपये का जुमार्ना वसूला गया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

 

नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार को महानगर में अनेक स्थानों पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी निगम दस्ते के साथ जब जेसीबी लेकर पहुंचे तो अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया।

रांघड़ों के पुल से आनंद नगर पटरी तथा जेल चुंगी के पास बेरी बाग रोड पर अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया और सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया तथा दुकानदारो पर जुमार्ना भी लगाया गया। इसके अलावा चूना भट्टी गलीरा रोड पर नाली पर किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।

इसी दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुमार्ना किया गया। दुकानदारों को बताया गया कि वे अपनी दुकानों और घरों के पास कूड़ा कचरा न फैलने दें और पानी जमा न होने दें।

अभियान के दौरान कार्रवाई में स्वास्थय निरीक्षक अमित तोमर, अमरीश कुमार, नीरज कुमार, आनंद्र सुपरवाइजर गौरव व महेंद्र तथा प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, हेमराज, पवन, प्रवीण, प्रदीप, रणदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img