जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम रमाकान्त पाण्डेय ने जनपद के समस्त ईट भट्ठे धारकों को अवगत कराया कि अभी तक अधिकांश ईट भट्टा स्वामियों द्वारा विनियमन शुल्क जमा नहीं किया गया है, जिससे शासन को प्राप्त होने वाली राजस्व प्रभावित हुई है। डीएम नें कहा कि ईट भटठा सत्र 2020-21 माह अक्टूबर, 2020 से प्रारम्भ होगा जिसके अन्तर्गत जनपद में विभिन्न श्रेणी के साधारण भटठे तथा जिग-जैग संचालित होगे।
उन्होने बताया कि शासन द्वारा यह निर्देश दिये गये है कि ईट भटठो से बकाया धनराशि जमा करने के उपरान्त ही ईट भटठा सत्र 2020-21 में ईट भटठे के संचालन हेतु अनुमति प्रदान की जाए। उन्होने जनपद के समस्त ईट भटठा स्वामियों जिनके द्वारा गत वर्षो का विनियमन शुल्क जमा नही किया, को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपनी सम्पूर्ण बकाया धनराशि तत्काल जमा करना सुनिश्चित करे, ताकि उन्हे ईट भटठा सत्र 2020-21 में भटठा संचालन की अनुमति प्रदान की जा सके। उन्होने कहा कि यदि कोई ईट भटठा स्वामी द्वारा बगैर विनियमन शुल्क जमा किये और बिना अनुमति पत्र प्राप्त किये ईट भटठा संचालित किया जाएगा तो ईट भटठा स्वामी के विरूद्व विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

