Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

अप्रैल में ही गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

  • वेस्ट यूपी में गर्मी का और चढ़ेगा पारा
  • भीषण गर्मी से हालात होंगे विकट

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: लगातार मौसम में चल रहे परिवर्तन के चलते अप्रैल में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुरुआत में ही जहां पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया। वहीं लू का असर भी समय से पहले दिखाई देने लगा है। जिसके चलते गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया।

पिछले अगर एक सप्ताह की बात करें तो यहां पर गर्मी का आलम बढ़ता ही जा रहा है 30 और 32 डिग्री के आसपास तापमान रहने वाला अब 38 और 39 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ भी वर्तमान मौसम को देखकर अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि गर्मी का आलम इतनी तेजी से कैसे बढ़ गया है।

इस बार मार्च और अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप शुरू कर दिया है। जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लगातार तेजी से बढ़ती गर्मी का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं और लू ने अपना असर दिखाना तेज कर दिया है।

ऐसे क्यों बदल रहा है मौसम

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि इस बार फरवरी और मार्च में पश्चिमी विक्षोभ का असर बहुत कम देखने को मिला। जिस कारण सर्दी का असर भी 15 फरवरी के बाद से कम शुरू होने लगा था और उसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।

04 4

जिस कारण से मार्च माह में पड़ने वाली बारिश भी नहीं हुई और मौसम बदलने के चलते गर्मी ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली और आने वाले तीन महीने भी भयंकर गर्मी रहेगी और यहां पर तापमान रिकॉर्ड तोड़ देगा।

फसलों के लिए सही नहीं है मौसम

लगातार तापमान में होती बढ़ोतरी के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश में फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल नहीं दिख रहा है। यहां गर्मी का आलम बढ़ने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को है। गेहूं की फसल जो पछेती बुवाई हुई थी वह समय से पहले ही पक गई है।

इस समय हवाओं की गति जो धीमी होनी चाहिए थी। उसकी रफ्तार भी बढ़ गई है। उससे भी गेहूं समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। हवा और तेज धूप के कारण खेतों में नमी बनी हुई है। लगातार नमी कम होने से फसल को प्रभावित कर रही है।

समय से पहले गर्मी के कारण यह है परेशानी

राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं से गर्मी का असर बढ़ रहा है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम का चक्र बिगड़ता है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के साथ लू चलने से मौसम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दिन के साथ रात का मौसम भी गर्म होने लगता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

वेस्ट यूपी में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज गरम ही रहेगा समय से पहले गर्मी की दस्तक ने जहां मौसम वैज्ञानिकों को चिंतित कर दिया है। वही तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी के साथ गर्मी का एहसास आने वाले दिनों में और बढ़ेगा मई और जून में दिखने वाली गर्मी का असर अप्रैल माह में ही शुरू हो गया है।

आने वाले 3 से 4 महीने गर्मी का रौद्र रूप रहेगा। जिससे लोग परेशान रहेंगे। इस बार तापमान 44 डिग्री से भी अधिक जा सकता है और मई में तापमान पिछले दो या तीन दशक का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

पिछले पांच दिन का तापमान

दिनांक                     अधिकतम               न्यूनतम

1 अप्रैल                   37.2                   20.4

2 अप्रैल                    38.3                    14.6

3 अप्रैल                    39.3                    15.6

4 अप्रैल                    38.0                    15.4

5 अप्रैल                    38.4                    16.3

  • नोट: आंकड़े मौसम विभाग से लिए गए है। जो डिग्री सेल्सियस में है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किरण रिजिजू का बड़ा दावा, शशि थरूर ने माना, कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने...

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी वायदा में नरमी, MCX पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Salim Dola: तुर्किये से भारत लाया गया दाऊद का करीबी सलीम डोला, Drug Network पर बड़ा प्रहार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक...

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन,...
spot_imgspot_img