Tuesday, September 22, 2026
- Advertisement -

UP News: यूपी चुनाव में कांग्रेस का नया फॉर्मूला, टिकट के लिए 2 लाख जमा और खाते में 20 लाख जरूरी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के मुताबिक विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी पेश करने के लिए इच्छुक नेताओं को पार्टी फंड में 2 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके साथ ही उन्हें अपने बैंक खाते में 20 लाख रुपये की जमा राशि दिखानी होगी।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद टिकट के दावेदारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इसके चलते विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने वालों की संख्या में कमी आ सकती है। हालांकि, संगठन सृजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस व्यवस्था को लागू किए जाने की उम्मीद है।

कांग्रेस संगठन में भी हो रहे बदलाव

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर भी बदलाव जारी है। सबसे पहले प्रदेश प्रभारी को बदला गया। अविनाश पांडेय की जगह राजेश पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अब संगठन सृजन का काम चल रहा है। इसके तहत जिला, महानगर और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों में भी बदलाव किए जाने की तैयारी है।

छह सीटों पर 62 दावेदार

नई व्यवस्था की चर्चा के बीच टिकट के लिए दावेदारी करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए अब तक 62 लोग टिकट की दावेदारी पेश कर चुके हैं।

ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 19 दावेदार सामने आए हैं। वहीं कांठ सीट पर सबसे कम पांच लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। नगर विधानसभा सीट से भी 16 लोग अब तक दावेदारी कर चुके हैं।

प्रोफार्मा में देना होगा खाते का ब्योरा

पार्टी सूत्रों के मुताबिक टिकट के इच्छुक दावेदारों को एक प्रोफार्मा दिया जाएगा। इसमें उन्हें अपनी जानकारी के साथ बैंक खाते का विवरण भी देना होगा। दावेदारी के लिए पार्टी फंड में 2 लाख रुपये जमा करने के साथ खाते में 20 लाख रुपये की राशि दिखानी होगी।

बताया जा रहा है कि खाते में 20 लाख रुपये की राशि दिखाने के बाद दावेदार उसे निकाल नहीं सकेंगे। इस व्यवस्था के जरिए पार्टी प्रत्याशियों की आर्थिक क्षमता से जुड़ी जानकारी भी हासिल करना चाहती है।

दावेदारों की संख्या पर पड़ सकता है असर

अभी तक जिले की छह विधानसभा सीटों पर 62 लोग टिकट के लिए दावेदारी कर चुके हैं और यह संख्या बढ़ रही है। हालांकि, 2 लाख रुपये पार्टी फंड में जमा करने और खाते में 20 लाख रुपये दिखाने की प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने के बाद दावेदारों की संख्या पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस संगठन सृजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी चयन से जुड़ी नई व्यवस्था को आगे बढ़ा सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जगह-जगह स्वागत

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here