Friday, September 18, 2026
- Advertisement -

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से मिली राहत, वायु गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ में बरकरार

 जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अब बारिश की संभावनाएं काफी हद तक कम हो गई हैं। आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 18 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 70 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगा। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

19 और 20 सितंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह का रहेगा। दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में नमी 19 तारीख को 70 से 55 प्रतिशत और 20 तारीख को 65 से 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दोनों ही दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 22 और 23 सितंबर को दिल्ली का आसमान और भी साफ हो जाएगा। इन तीनों दिनों में मौसम ‘मुख्यतः साफ’ रहेगा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता भी लोगों के लिए राहत भरी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ यानी संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों की बात करें तो आया नगर (62), बवाना (58), आशोक विहार (70), कैंटोनमेंट एरिया (71), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (71), अलीपुर (74) और चांदनी चौक (83) में एक्यूआई 100 के नीचे यानी ग्रीन जोन में है।

हालांकि, आनंद विहार (86) और बुराड़ी क्रॉसिंग (95) में एक्यूआई 100 के करीब पहुंच रहा है, लेकिन अभी भी यह संतोषजनक श्रेणी में ही है। एनसीआर के अन्य हिस्सों की बात करें तो नोएडा के सेक्टर-62 (81) और सेक्टर-1 (92) में हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में है। हालांकि, नोएडा के सेक्टर-125 (111) और सेक्टर-116 (117) में एक्यूआई 100 के पार जाकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां के गोविंदपुरम (44) में हवा सबसे साफ है। इंदिरापुरम (61) और वसुंधरा (61) में भी एक्यूआई ग्रीन जोन में है।

लोनी (92), वेद विहार-लोनी (86) और संजय नगर (98) में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। एनसीआर में बारिश की संभावनाएं भले ही कम हो गई हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही और साफ आसमान के कारण धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, प्रदूषण का स्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, जो सेहत के लिए अच्छा संकेत है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

राधा अष्टमी 2026: कब मनाई जाएगी राधा जयंती, जानें सही तारीख

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: कापसहेड़ा में दर्दनाक हादसा, डीटीसी बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत

 जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में...

Share Market: वैश्विक तेजी का असर, हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत...

Health News: रोज कुछ मिनट वज्रासन करें, पाचन और सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भागदौड़भरी जीवनशैली में जहां लोग...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here