- थानाभवन के बाद अब कांधला के मीमला में हुई घटना
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: गांव मीमला में कुट्टू का आटा खाने के बाद 7 लोग बीमार पड़ हो गए। सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद कुछ को नर्सिंग होम में तो कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया। समय पर उपचार मिलने से जान का कोई नुकसान नहीं हो सका। सभी बीमारों का उपचार चल रहा है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
कांधला थाना क्षेत्र के गांव मीमला में बुधवार की सुबह को लख्खीराम (53), बिरम (48), ऊषा (50) सहित सात लोगों की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्यों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में तीन लोगों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि लख्खीराम के अनुसार परिवार के चार अन्य लोगों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है|
जहां उनका उपचार चल रहा है। इलाज के दौरान डाक्टर ने इन लोगों से पूछा कि खाने में क्या खाया था तो पता चला कि कुट्टू का आटा खाया था। इसकी वजह से उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी ओर घबराहट होने लगी। डाक्टर ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने से ये समस्या हुई है लेकिन अब तबियत में काफी सुधार है।
वहीं जनपद में कुट्टू के आटे में मिलावटखोरों का काम जोरों शोरों पर चल रहा है जिसके बाद अब हर दूसरे दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। डाक्टर वीरेन्द्र सिंह के अनुसार सीएचसी में भर्ती कराए गए सभी लोगों के हालत सामान्य है। तीनों का उपचार चल रहा है। शाम तक तीनों को घर भेज दिया जायेगा।

