Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

सीईओ ने अवैध निर्माण पर दिया नोटिस

  • दो वर्ष से रजिस्ट्रर में दर्ज नहीं हुए अवैध निर्माण होगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दो वर्षों के दौरान कैंट क्षेत्र में कितने अवैध निर्माण हुए? इसको लेकर सीईओ हरेन्द्र सिंह ने सख्ती करते हुए रजिस्ट्रर को कब्जे में लेकर जहां सील कर दिया, वहीं अवैध निर्माणों की सूची मांग ली हैं। इन अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस पर नाराजगी व्यक्त की हैं। अवैध निर्माणों को लेकर इंजीनियरिंग अनुभाग पर शिकंजा कसा जा रहा हैं। इसमें बड़ी कार्रवाई जल्द सामने आ सकती हैं।

03 8

सीईओ हरेन्द्र सिंह ने दिये नोटिस में स्पष्ट कहा है कि अवैध निर्माण दो वर्ष तक होते रहे, लेकिन इसकी सूचना तक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया। इसको सीईओ ने गंभीर अपराध माना हैं। इसमें कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस तरह से एक के बाद एक अवैध निर्माणकैंट क्षेत्र में होते चले गए। बंगला नंबर 199, 300, 129, 213, 201, 209 में अवैध निर्माण हुआ हैं, जिसकी जांच होती है तो सच सामने आ जाएगा।

इसको लेकर अवैध निर्माण जिन इंजीनियरों के कार्यकाल में हुआ है, उसमें उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? इन्हीं तमाम बिन्दुओं को कैंट के संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। कई अवैध निर्माण करने वालों से कैंट के आला अफसरों की मिलीभगत भी सामने आ रही हैं। गहरे संबंधों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिन लोगों से दोस्ती थी, उन्हीं के ही अवैध निर्माण करा दिये गए। इनको लेकर भी जांच पड़ताल हो सकती हैं। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी रक्षा मंत्रालय तक कर दी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img