Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

राशन डीलर पर कार्ड धारकों को राशन न देने का आरोप

  • राशन डीलर की अनियमितताओं की जांच की मांग

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: गांव के राशन डीलर पर कार्ड धारकों के ई-पोस मशीन में अंगूठे लगवाकर राशन नहीं देने और पूरा राशन न देने की शिकायत की गई। कार्ड धारकों ने राशन डीलर द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं की जांच कर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की हैं।

रविवार को गांव पंजीठ निवासी महिला कार्डधारक साहिरा, मकसूदी, अंजुम, संगीता, बाला, सुमन, संतोष, उषा आदि ने एसडीएम संदीप कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया हैं कि गांव का राशन डीलर झगड़ालू किस्म का व्यक्ति हैं। जो कार्ड धारकों के ई-पोस मशीन में अंगूठा लगवा कर राशन नहीं देता तथा कुछ कार्ड धारकों को प्रत्येक कार्ड पर 5 किलो अनाज कम देता हैं।

पिछले कई माह से खाद्यान्न नमक, चना व रिफाइंड तेल नहीं दिया जा रहा। राशन डीलर द्वारा बताया जाता हैं कि सरकार ने नमक, चना व रिफाइंड तेल देना बंद कर दिया। यदि कोई कार्ड धारक राशन डीलर की शिकायत करता हैं तो राशन डीलर उसके साथ गाली गलौज कर कार्ड धारकों को दुकान से बाहर निकाल देता हैं।

कार्ड धारक दुसरे गांव झाडखेड़ी स्थित राशन की दुकान से अपना राशन लाने को मजबूर हैं। कार्ड धारकों ने राशन डीलर द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं की जांच कर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img