Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

मैराथन टाईब्रेक में हारे वावरिंका 

पेरिस, एपी: फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी हुगो गैस्टन ने पूर्व चैंपियन स्टान वावरिंका को फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के मैराथन मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-3, 4-6, 6-0 से हराकर उलटफेर किया।  मुकाबले में बारिश ने भी बाधा डाली जब दोनों खिलाड़ी तीसरे सेट में 2-2 की बराबरी पर थे। दर्शक गैस्टन का नाम लेकर उनकी हौसला-अफजाई कर रहे थे। अब गैस्टन चौथे दौर में अमेरिकी ओपन चैंपियन डॉमिनिक थिएम से भिड़ेंगे जो रोलां गैरां पर पिछले दो वर्षों में उप विजेता रहे थे। विश्व रैंकिंग पर 239वीं रैंकिंग पर काबिज 20 वर्षीय गैस्टन ने कहा कि यह शानदार अनुभव रहेगा। वावरिंका ने 2015 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। तीसरे दौर के एक अन्य मैच में लोरेंजो सोनेगो ने तीसरे सेट के मैराथन टाईब्रेकर में 36 अंक जुटाकर अमेरिका के 27वें वरीय टेलर फ्रिट्ज को 7-6 (5), 6-3, 7-6 (17) मात दी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img